तहसील स्तरीय राजा गुरु बालकदास जी की 217वी जन्म जयंती एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास और संवैधानिक जागृति के साथ ग्राम कापसी मे धूमधाम से मनाई गई”

“वक्ताओं द्वारा सम्पूर्ण न्याय सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर जोर दिया गया”

तहसील सतनामी समाज पाटन, स्थानीय सतनामी समाज कापसी के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त 2022 को कापसी में आयोजित तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह में दिखा गुरु घासीदास जी के मानव मानव एक समान का स्वरूप व गुरु बालक दास जी के शौर्य प्रदर्शन एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के शिक्षा समता न्याय अधिकार का सम्मिलित रूप।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित गौरवजनों ने कहा कि “शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता”
युवाओं को प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए।
चाहे कितने भी मुश्किल आ जाए लेकिन अगर आप अपने लक्ष्य के दिशा में निरंतर मेहनत करोगे तो एक ना एक दिन उसको पाकर रहोगे।
हम शिक्षा की तरफ बढ़े यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
केवल किताबी ज्ञान व रटने वाले शिक्षा से आगे नहीं बढ़ा जा सकता।

तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ गुरु गद्दी पूजा एवं संत गुरु घासीदास जी , राजा गुरु बालक दास जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर एवं सतनाम भवन कापसी के जैतखाम में पालो चढ़ाकर विधिवत मुख्य अतिथि, तहसील सतनामी समाज पाटन एवं स्थानीय संत जनों के द्वारा किया गया।
शोभायात्रा-
कार्यक्रम स्थल सतनाम भवन से प्रारंभ होकर गली भ्रमण कर सतनाम भवन कापसी तक डीजे के साथ पंथी पार्टी गोड़पेण्ड्री के शौर्य एवं भक्तिमय माहौल- प्रदर्शन के साथ शोभायात्रा के साथ पहुंचकर गुरु बालक दास जयंती पर जय स्तंभ में पालो चढ़ाया गया। शोभायात्रा का समापन पुनः कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर किया गया।इस दौरान सतनामी समाज के लोगों ने डीजे पंथी के धुन में पंथी नृत्य और गीत के साथ अपने संतगुरूजनों को सम्मान अर्पित किए। जिसकी लोगों से काफी सराहना मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे के द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन- संकल्प कराकर किया गया।

तहसील स्तरीय राजा गुरु बालकदास जी के जन्म जयंती एवं सम्मान समारोह पूर्ण सामाजिक लोगो के मध्य मनाया गया जिसका समाज ने उत्साह से स्वागत किया एवं काफी सराहा गया।

तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह में पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले पाटन क्षेत्र के गौरवजनों का सम्मान किया गया। जिसमे आदरणीय अमोलदास टंडन छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा देवदास बंजारे स्मृति सम्मान से सम्मानित, दिनेश टंडन सदस्य अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, सोहन बघेल तहसील सतनामी समाज पाटन, लोकनाथ सोनवानी अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, प्रमुख रहे।

धन्यवाद ज्ञापन तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन से किया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव संजय सोनवानी ने किया

समरसता भोज एवं प्रसाद वितरण में ग्राम युवा पप्पू जोशी जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात
बलिदानी राजा गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह में समरसता भोज का भी आयोजन किया गया था। जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीण जनों ने समरसता भोज में शामिल हुए।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ आर एस बारले और मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजाराम बनर्जी शिक्षाविद संस्थापक इंडियन सतनामी समाज ऑर्गनाइजेशन जी ऊर्जावान उदबोधन कुछ कारणों से सुनने से वंचित रह गए जिसकी भरपाई कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री एस आर बंजारे महासचिव छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज ने अपने लंबी सामाजिक अनुभव और सादगीपूर्ण वक्तव्यों से पूर्ण किया।

विशेष अतिथि हमारे मान-सम्मान, हक अधिकार, पदोन्नति में आरक्षण, और अभी अनुसूचित जाति , जनजातीय बजट उपयोजना में छत्तीसगढ़ से दिल्ली की लड़ाई लड़ने वाले सम्मानीय शिक्षक श्री विनोद कोशले सर को भी समयाभाव के कारण सुनने से वंचित रह गए।

विशेष अतिथि के रूप में शिक्षक रेखराज बघेल सर और विजय कुर्रे सर का समाज को तर्कपूर्ण संदेश दिया गया। साथ ही साथ विजय कुर्रे जी द्वारा तहसील सतनामी पाटन से वीरता सम्मान से सम्मानित गाँव के युवा राकेश देशलहरे को उसके बहादुरी के लिए नगद 5000/- रु की राशि दिया गया और कापसी गाँव के किसी भी बच्चे के द्वारा नीट की परीक्षा क्लियर करने एवं मेडिकल की पढ़ाई के लिए 11000-11000/- रु का घोषणा किया।

कार्यक्रम में तहसील सतनामी समाज पाटन , स्थानीय सतनामी समाज कापसी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिसमें से श्री सोहन बघेल अध्यक्ष सतनामी समाज पाटन, शीतकरण महिलवार संरक्षक, शिव प्रसाद देशलहरे उपाध्यक्ष, शिवनंदन बंजारे कोषाध्यक्ष, कामेश बंजारे सह सचिव, उत्तरा सोनवानी जनपद सदस्य, अम्बेडकर जोशी सरपंच ग्राम कापसी, दिनेश जोशी सेक्टर अध्यक्ष, दिलीप टंडन सेक्टर अध्यक्ष, राजेश बघेल, दीनदयाल कोसरे टी आई साहब, राज गायकवाड़, चंद्रिका बघेल, जीतू सोनवानी, ज्ञानेश कुर्रे, रवि जांगड़े, बाबूलाल जोशी, दीपक सांग, मोहन सांग, दाउ लाल देशलहरे, कल्याण बघेल,श्री मति दशमथ सोनवानी, स्वाति मारकंडे, श्रीमती कौशिल्या जोशी, श्रीमती भारती देशलहरे, रामकुमार बांधे, रोहित बंजारे, मुशन घृतलहरे तहसील सतनामी समाज भण्डारी और दयालु राम चतुर्वेदी सहित,चंद्र शेखर जोशी संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंथी पार्टी गोड़पेण्ड्री तथा स्थानीय एवं पाटन क्षेत्र के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *