उतई ।आज परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का जयंती गुरुद्वारा उतई में मनाया गया और उसके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किया गए मानव समाज के भलाई की शौर्यवीरता को याद करते हुए नमन किया। जिसमे मुख्य रूप से गुरुद्वारा अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण कौशल , दुर्ग तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश देशलहरे, पार्षद श्रीमती दीपमाला देशलहरे, सरपंच गोवर्धन बारले, विष्णु देशलहरे, लेखराम कोठारी, दिवाकर गायकवाड़,महेश कौशिक,नीलम मारकंडे,योगेश मांडले,छगन देशलहरे,सुनील कुमार,उपेश कुमार,शिव जांगड़े,तुलसी कोसरे, तिजन टंडन,लता भारती,संगीता खुटेल, गुलाबी भारती, कु. धानी एवं बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे l
गुरुद्वारा सेवा समिति उतई के द्वारा बलिदानी गुरु बालक दास जी की जयंती मनाई
