नेशनल कैडेट कोर एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाला गया


छुरा**** आईएसबीएम विश्वविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, अकादमिक अधिष्ठाता, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।हर घर तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।हर घर तिरंगा यात्रा के तहत ग्राम पंचायत नवापारा (कोसमी) का भ्रमण कर घरों में तिरंगा लगाया गया तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन एनसीसी एवं एनएसएस अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *