केऔसुब द्वारा रक्तदान – अमृत दान शिविर का आयोजन


रोशन सिंह@उतई ।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सेक्टर स्तर पर रक्तदान अमृत दान शिविर का आयोजन केऔसुब कंबाइंड हॉस्पिटल उतई में आयोजित किया गया. श्री संजय प्रकाश आदरणीय महा निरीक्षक केऔसुब सेंटर सेक्टर भिलाई के मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एम्स रायपुर के सहकार से आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय प्रकाश जी ने रक्तदान की महत्ता को बताते हुए सभी रक्तदान कर्ताओं के सहयोग की प्रशंसा की तथा बताया कि इस तरह के प्रयास से भविष्य में और भी लोग रक्तदान हेतु जागरूक होंगे. शिविर में केऔसुब के बल सदस्यों के अतिरिक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बल एसएसबी आईटीबीपी तथा शासकीय डीटी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस के युवा कैडेट्स द्वारा भी रक्तदान किया गया. डॉक्टर मो. इकबाल जफर सीएमओ को केऔसुब कंबाइंड हॉस्पिटल एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के डाक्टर मिलन वासनिक के नेतृत्व में उनके टीम के 3 पीजी विद्यार्थी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक विभाग के नर्सिंग स्टाफ द्वारा रक्तदान शिविर का सौजन्य एवं सक्षम संचालन किया गया. इस रक्तदान शिविर में अर्धसैनिक बल सदस्यों के साथ कुल 111 लोगों ने रक्तदान किया और इस विशाल शिविर के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के द्वारा केऔसुब सेंट्रल सेक्टर भिलाई को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *