बीआरसी ने किया स्कूल का निरीक्षण,, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने पर दिया जोर

पाटन—बीआरसी खिलावन चोपड़िया ने विकास खण्ड के डीघारी प्राथमिक शाला का निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चो को प्रेरणादायक कहानी सुनाई श्री चोपड़िया ने कहा कि सभी बच्चों को मौका मिले जिससे अभिव्यक्ति कौशल का विकास हो। प्राथना सभा में ऐसे आयोजन कर बच्चो की झिझक दूर होगी सुनकर समझने की क्षमता बढ़ेगी।तत्पश्चात कक्षा पहिली एवम दूसरी कक्षा के बच्चो से वर्ण अक्षर ज्ञान पूछा। बच्चे वर्णों अक्षर की पहचान तथा लिखे अक्षरों को जोडकर पढ़े।30तक गिनती सुनाए पहाड़ा के लिए प्रधान पाठक डोमन वर्मा से कहा कि बच्चों की शिक्षा पर थोड़ा मेहनत करने पर जोर दिया एवँ अक्षर अंक मात्राओं की पहचान कर पठन पर विशेष ध्यान देने की बात कही ।गृह कार्य एवं कक्षा कार्य का प्रतिदिवस जांच करने का सुझाव दिए गए आकलन का अंक पंजीबद्ध हो, मुस्कान पुस्तकालय का संचालन नियमित हो बच्चे पढ़े जिसका नाम कक्षा पुस्तक का नाम पंजी में अंकित हो ।शिक्षक डायरी रोज लिखे जिसके अनुसार अध्यापन हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *