कापसी में मनाई जाएगी बलिदानी राजा गुरु बालकदास साहेब की जयंती

पाटन। 19 अगस्त दिन शुक्रवार को तहसील सतनामी समाज पाटन व स्थानीय सतनामी समाज कापसी के संयुक्त तत्वाधान में परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय सुपुत्र बलिदानी राजा गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती मनाई जाएगी।।
इस कार्यक्रम में अतिविशष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ आर. एस. बारले जी,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,डॉ राजाराम बनर्जी शिक्षविद, संस्थापक इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाजेशन,अध्यक्षता श्री एस.आर.बंजारे महासचिव छग प्रगतिशील सतनामी समाज,विशेष अतिथि श्री विनोद कोशले साहब सोजलिफ़ संस्था,अमृता बारले जी,अमोलदास टंडन जी अंतरराष्ट्रीय पंथी कलाकार,एवं अंबेडकर प्रसाद जोशी जी सरपंच ग्राम पंचायत कोपेडीह कापसी होंगे।।
तहसील सतनामी समाज पाटन की ओर से इस कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है।।
कार्यक्रम के शुरुवात में डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी,एवमं गुरुगद्दी पूजा अर्चना एवमं पंथी का कार्यक्रम होगा,उसके पश्चात अतिथि स्वागत,भंडारी छड़ीदार सम्मान एवमं उदबोधन एवं भोग प्रसाद खीर पूड़ी का वितरण का कार्यक्रम होगा।।तहसील सतनामी समाज पाटन व स्थानीय सतनामी समाज कापसी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।।उपरोक्त जानकारी तहसील सतनामी समाज के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद देशलहरे ने दी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *