नगर पंचायत उतई के प्लेसमेंट कर्मचारियों के ऊपर हो रहे शोषण के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन

रोशन सिंह@ उतई।नगर पंचायत उतई में काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों के ऊपर दबाव डालकर नगर पंचायत के मुखिया द्वारा अपने निजी खेतो में खाद छिड़काव कराने के विरोध में उतई नगर पार्षद दल एवं भाजपा उतई मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत उतई में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं नगर पंचायत उतई सीएमओ सोहेल कुमार को ज्ञापन दिया गया। एवं सीएमओ द्वारा 7 दिन के अंदर मामले की जांच कर दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू, भाजपा नगर उतई अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, पार्षद सतीश कुमार चंद्राकर, पार्षद भीमसेन सिन्हा, युवामोर्चा उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु, रूपेश पारख, चंदू देवांगन, नरेंद्र साहू, घनश्याम चंद्राकर, फलेंद सिंह राजपूत, शुभम वर्मा, सोहन रिगरी, अजय चंद्राकर, आशीष साहू, डुमेश साहू, निहाल वर्मा, विजय यादव, द्रोण कुमार साहू, शुभम यदु, ठाकुर राम, छत्रपाल, गोल्डी साहू, तिलक नेताम, हेमंत यादव, नीलम जैन, सूरज निर्मलकर आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *