रायपुर.कोरोना संक्रमण एवं लाकडाउन के चलते जहां एक ओर अधिकांश सांसद, विधायक मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि अपने घर के चारदीवारी में कैद हैं। वही एक ऐसा भी विधायक है जो अपना बिना परवाह किए इन 30 दिनों के लाक डाउन के समय में भीषण गर्मी में भी अपने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लगभग 150 गांवों, सहित नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र को माप चुके हैं। हम बात कर रहे हैं अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू का जिन्होने कोरोना महामारी के चलते घर मे कैद क्षेत्रवासियो से रुबरू होकर त्वरित समस्या का समाधान कर रहे है विधायक साहू जी पिछले एक महीने के लाकडाउन समय में अपने क्षेत्र का दौरा कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्वयं के खर्चे से एक लाख मास्क का वितरण अपने विधानसभा क्षेत्र में कर चुके हैं। इसके साथ-साथ वे राशन कार्ड से वंचित परिवारों को चिन्हित कर राशन कार्ड बनवा रहे हैं। जनता को ही जनार्दन मानने वाले विधायक धनेंद्र साहू अपने जनपद क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्यों की निरंतर मानिटरिंग कर रहे हैं। गांवों-कस्बों में पानी एवं निस्तारी की समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करवा रहे हैं। निशक्त जनों एवं निराश्रितों को राशन उपलब्ध हो इसके लिए वे लगातार ध्यान दे रहे हैं। सड़क से सदन तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ने वाले धनेंद्र साहू जी इस भीषण गर्मी एवं कोरोना में भी अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर शासन के दिशा निर्देश एवं राहत के लिए चलाए जा रहे कार्यों का निरंतर अवलोकन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि धनेंद्र साहू की गिनती प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज लीडरों में होती है जो पांच बार से विधायक हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ-साथ अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री की कमान भी संभाल चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए सड़क से सदन तक जनहित में काफी लड़ाई भी लड़े पिछले कार्यकाल में विपक्षी विधायक के तौर पर सदन में जनहित को लेकर के मुखरता एवं आक्रमकता के चलते उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। वर्तमान में सदन में सत्ता पक्ष के विधायक होने के बाद भी जनहित को लेकर के अपने ही सरकार से सवाल जवाब से कभी परहेज भी नहीं करते । ऐसे जनहित एवं क्षेत्रवासियों के प्रति सदा सजग रहने वाले सक्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक के कोरोना के इस संक्रमण के खतरे एवं भीषण गर्मी में भी अपने खुद के बजाय जनता के लिए चिंतित होकर पूरे क्षेत्रवासियों के बीच पहुच रहे है जिससे क्षेत्रवासी काफी खुश है एवं विधायक की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
