पाटन—सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया प्रातः 7:30 अमर शहीदों को नमन करते हुए पूजन अर्चन के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम समिति सदस्य गण श्री जयराम सिन्हा जी संयोजक, श्री शशिधर साहू, श्री यशवंत साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू ,श्री पवन साहू एवं सभी आचार्य गण समस्त भैया बहनों की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ ध्वजारोहण पश्चात गांव के चौक चौराहों सार्वजनिक स्थल पर भी ध्वजारोहण संपन्न हुआ अंत में ग्राम पंचायत भवन तरीघाट में गांव के मुखिया श्री अशोक कुमार साहू सरपंच ,श्रीमती मीरा सिन्हा जनपद सदस्य, श्री गणेश गोस्वामी पूर्व सरपंच, श्री चोवा राम सिन्हा पूर्व सरपंच एवं समस्त पंच गण, समस्त संस्था प्रमुख, शिक्षक गण एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी संस्था प्रमुख द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया गया एवं जनपद सदस्य एवं सरपंच महोदय द्वारा समस्त ग्राम वासियों को बधाई संदेश शुभकामनाएं दिए।
तरीघाट मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया,,,
