पाटन–मुस्लिम जमात पाटन में भी आजादी का अमृत महोत्सव हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। अध्य्क्ष शेख मजीद ने बताया की समाज के सबसे वरिष्ठ सेवा निर्वित शिक्षक जनाब एस. सी. शेख ने झंडा फहराया। राष्ट्रगान गाया गया एवं देश मे शांति, अमन, चैन,खुशहली, उन्नति, आपसी प्रेम व भाईचारा, कायम रखने की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर समाज के एस. सी. शेख, शेख प्यरू, मो.शरीफ, सैयद जाफरी, शेख जाहिद, शकिल भाई, शेख साजिद, शेख शाहिद, करी म बक्स आदि उपस्थित थे।
