पाटन। कांग्रेस ने आजादी के गौरव यात्रा का शुभारंभ 9 अगस्त से किया था। जिसका समापन 14 अगस्त को पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यातिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरएसएस एवँ भाजपा पर जमकर बरसे उन्होंने देश के बंटवारे का दोषी सावरकर को बताया एवँ आरएसएस को स्वन्त्रता के पहले अंग्रेजो का मुखबिर बताया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में आयोजित आजादी गौरव यात्रा एवं आमसभा को संबोधित करते हुए कहा पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धरती है। आज हम सब आजादी की 75 वर्षगाँठ मना रहे है। इस अवसर पर देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले उन सभी महापुरुषों को जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ कर अपने प्राणों की बलिदान दिए है उनको नमन करता हूं।
मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका संगठन 1925 में बन गया था । जब 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था उस समय देश की सभी प्रथम पंक्ति के नेताओ को जेल में डाल दिया गया था। उस समय आर एस एस के लोग इस आंदोलन को कुचलने के लिये अंग्रेजों को चिट्ठी लिख रहे थे। इन लोगों ने आजादी की लड़ाई नही लड़ी है बल्कि अंग्रेंजो के साथ देकर उनकी मुखबिरी कर रहे थे।
देश की बंटवारा का जिम्मेदार सावरकार है। 1925 में हिन्दू रा महासभा के अध्यक्षता करते हुए भाषण देते हुए उन्होंने कहा था कि देश मे देश आजाद हो लेकिन दो राष्ट्र बनना चाहिए एक हिन्दू का और एक राष्ट्र मुसलमान का। देश की बंटवारा का पहला प्रस्ताव सावरकर का उसके बाद 1937 में मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा अब दो राष्ट्र बनना चाहिए।
अंग्रजों की नीति था फूट डालो शासन करो,हिन्दू मुसलमान को लड़ाने का काम, भाई को भाई से लड़ाने का काम करते थे,एक जाति से दूसरा जाति को लड़ाते थे। उस समय कांग्रेसी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे थे। आजाद भारत मे महिलाओं को अधिकार देने का काम कांग्रेस ने किया है। अनुसूचित जाति, जनजाति को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया है। इसका विरोध भी भाजपाइयों ने किया है और आज भी सविंधान को तोड़ने का काम कर रहे है।
आरएसएस पर सवाल दागते हुए कहा कि उनके कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा लगा होता है। जिसमे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, बर्मा,श्रीलंका, अफगानिस्तान सभी देश है। इन लोग एक तरफ अखंड भारत की बात करते है दूरी तरफ कहते है जितने मुसलमान है उन्हें पाकिस्तान भेज दो।
छत्तीसगढ़ सरकार गाँधीजी की रास्ते पर चल रहा है। गांधी जी हमेशा श्रम का सम्मान करते थे। जो लोग समाज मे श्रम का सम्मान नही कर सकते उन्ही लोगो ने गाँधीजी की हत्या किया है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा विधानसभा में जब नाथूराम गोड़से मुर्दाबाद का नारा लगाने के लिये कहा गया था उस समय भाजपा के सभी विधायक ने नारा नही लगाया। ये लोग कांग्रेस के प्रतीक गांधीजी,तिरंगा, उनके नेता को छीनना चाहते है। सभी चीजों को अपनाओ लेकिन एक बार गोडसे मुर्दाबाद का नारा भी तो लगा लो।
मौके पर दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे,पाटन ब्लॉक महेंद्र वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा,मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत राकेश ठाकुर, जयश्री वर्मा,नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,संजय यदु,पुरुषोत्तम तिवारी, सुरेंद्र गायकवाड़, सालिक साहू, ललित सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।
