रोशन सिंह@उतई । शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। क्षेत्र के पालकों एवं विद्यार्थियों की ओर से महाविद्यालय के विविध पाठ्यक्रमों में समय-समय पर सीट वृद्धि की माँग की जाती रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे ने बताया कि सीट वृद्धि हेतु पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष एवं समाजसेवी भीषम हिरवानी एवं जनभागीदारी के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा ने प्रयास किया था और इस हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू के समक्ष माँग रखी थी। इन प्रयासों के फलस्वरूप महाविद्यालय प्रारंभ होने के बाद शासन के द्वारा पहली बार विविध संकायों के 12 पाठ्यक्रमों बी.ए., बी.कॉम., बी.एस-सी-गणित, विज्ञान समूह, कम्प्यूटर विज्ञान, माइक्रोबॉयोलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी, एम.ए.-राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिन्दी, अर्थशास्त्र, इतिहास में आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त संख्या में सीट वृद्धि की गयी है ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश प्राप्त करने में असुविधा न हो। सीट वृद्धि के शासन के इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू के प्रति भीषम हिरवानी एवं डॉ. प्रहलाद वर्मा ने धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया है। सीट वृद्धि के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं पालकों में हर्ष का वातावरण है।
उतई महाविद्यालय के बारह पाठ्यक्रमों में सीट वृद्धि
