- जिला अध्यक्ष ने किया समाज के हर परिवार को घर-घर तिरंगा फहराने की अपील
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारणी की बैठक शुक्रवार को साहू सदन पाटन में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर घर घर तिरंगा अभियान के तहत साहू सदन पाटन में ध्वजारोहण कर समाज के हर परिवार को घर-घर तिरंगा लगाने की अपील किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा समाज द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिये साहू समाज द्वारा निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था किया जा रहा है। जिस घर या समाज मे महिलाओं का सम्मान होता है। वहां लष्मी का वास होता है। तिरंगा हमारी आन बान शान है,हमारी भी जवाबदारी बनती है कि आजादी की अमृत महोत्सव में समाज के प्रत्येक परिवार शामिल होकर तिरंगा का सम्मान करें।
बैठक में तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू एवं महिला संयोजिका कमलेश्वरी साहू ने 21 अगस्त को आयोजित तीज मिलन समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बैठक का संचालन महासचिव खेमलाल साहू एवं आभार व्यक्त डॉ. गुलाब साहू ने किया।

मौके पर प्रमुख रूप से धनराज साहू,गंगादीन साहू,दिलीप साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,किशन हिरवानी,पूरन साहू, डॉ सुरेश साहू,डॉ डोमन लाल साहू,सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू, देवनारायण साहू,विमला साहू, टेस राम साहू, कल्याण साहू,मनीष साहू,दुलेश्वर साहू,चांदनी साहू,भूमिका गंजीर,कोमिन साहू,डॉ यशवंत साहू,भुनेश्वरी साहू,दुलारी साहू,ललीता साहू,होमिन साहू,देव साहू, टीकाराम साहू,कौशल बनपेला,लोकेश साहू,बलराम साहू,बेनीराम साहू,द्वारिका साहू,दयानंद साहू,रामचंद्र साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
