कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर मेडल जीतने वाली दुर्ग शहर की बेटी आकर्षि का किया सम्मान

दुर्ग। कॉमनवेल्थ गेम में दुर्ग शहर की बेटी आकर्षि कश्यप ने सिल्वर मेडल जीत कर देश,प्रदेश एवं दुर्ग शहर का नाम रोशन किया है इस गरिमामयी उपलब्धि के लिये दुर्ग शहर की बेटी का सम्मान करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू के नेतृत्व में सरोज यादव,सुरेश देवांगन,छोटेलाल यादव,आशुतोष सिंह राहुल शर्मा राकेश सिन्हा विकास पुरोहित,मंगल सहित बड़ी संख्या में युवा साथियो द्वारा उनके निवास पर जाकर शुभकामनाये दी गई एवं उनके निरंतर उन्नति व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *