भिलाई—-भारत त्योहारों का देश है हमारे विभिन्न पर्व त्यौहार में प्रेरणा व संस्कार छुपा होता है ऐसे ही पूरे भारत में मनाए जाने वाला रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाता है इसी कड़ी में बच्चों में भी प्रेम संस्कार व रिश्ते निभाने की भावना व संस्कार लोगों में आए बच्चों में आए इसके लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजली नगर के प्रधानाध्यापक के उन शिक्षकों के संयोजन में विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा सभी छात्रों को राखी बांधने का पवित्र कार्य किया गया जिसके अंतर्गत बालिकाओं के द्वारा थाली में कुमकुम दीप पुष्प हार राखी साथ में मिष्ठान व फल लेकर बालिकाओं के द्वारा आरती गीत आकर सभी बच्चों को राखी बांधा गया साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रपति पुरस्कृत श्री संजय कुमार मैथिल के द्वारा रक्षाबंधन के महत्व को बताया गया इस अवसर पर शिक्षिका कुसुम अग्नि कर कल्पना प्रधान मनीषा ब्रह्मभट्ट प्रतिभा पंतवाने प्राथमिक प्रधान पाठक इंदल परगनिहा शिक्षक मोहम्मद अबू बकर फिरदोस मैडम एवं सभी बच्चे उपस्थित थे
स्कूल में बालिकाओं ने बांधी राखी रक्षाबंधन के महत्व को समझा
