पंचायती राज दिवस के दिन पाटन क्षेत्र के एक सरपंच ने किया आत्महत्या

पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत अमेरी ग्राम के सरपंच आशीष चन्द्राकर ने रात को करीब 3 बजे अपने घर पर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है उन्होंने पहले सुसाइट नोट लिखा उसके बाद अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर मेसेज किया।।इसके बाद अपने घर पर ही फांसी लगा लिया।  सुसाइट नोट में पूर्व सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक पर कई आरोप भी लगाए है। साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से अपील किया है कि पूर्व सरपंच के कराए कार्यो की जांच भी कराने की मांग की है।

मृतक सरपंच ने सुसाइडल नोट में पूर्व सरंपच नरेंद्र चंद्राकर और सचिव पर गड़बड़ी करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि सचिव ने किसी अहम दस्तावेज पर उनसे धोखे से साइन करवा लिया। जब उन्हें पता चला तब सेप्टिक टैंक के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। जिसके कारण गांव के कई हितग्राहियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। इन सभी गतिविधियों को उन्होंने सीएम से जांच की मांग करते हुए जान दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *