चंगोरी स्कूल के सभी बच्चों को मिला निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री

पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी के सभी बच्चों को प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू ने पहल करते हुए शाला के सभी बच्चों को मानव उत्थान सेवा समिति दुर्ग द्वारा निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संस्था के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू ग्राम के सरपंच यामिनी वर्मा मानव उत्थान सेवा समिति की सभी सदस्य गण शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष चेतन वर्मा शिक्षाविद एम एल चंद्रवंशी सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी ने अपनी-अपनी विचार साझा किया संस्था के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू निरंतर बच्चों एवं स्कूल विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। समिति के सदस्य बताते हैं कि पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मिशन एजुकेशन के अंतर्गत पूरे देश में 5 अगस्त से 10 अगस्त तक जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरण किया जा रहा है। जिसमे मानव उत्थान सेवा समिति दुर्ग, छत्तीसगढ़ द्वारा संपन्न बच्चों से प्रदत्त स्टेशनरी सामग्री का वितरण ग्राम चंगोरी के शासकीय प्राथमिक शाला में 70 बच्चों को महात्मा भुवनेश्वरी बाई जी एवं महात्मा शैला बाई के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए संस्था के प्रधान पाठक के द्वारा मानव उत्थान सेवा समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य जिला प्रमुख रोहित नायक, संतोष साहू, गंगाप्रसाद विनायक, आई. बी. नागवंशी, पंचराम साहू, बी. एस. दुग्गा, राजेश कश्यप, हुलास राम साहू, राजेश निषाद, ज्ञानप्रकाश साहू, प्रहलाद सिन्हा, सुलोचना निषाद, यत्री सिन्हा, खुशबू साहू, आशीष दुग्गा, रुपांशु साहू योगेश वर्मा शिक्षक मुकेश कुर्रे शेखर वर्मा राधिका कुर्रे सीता मानिकपुरी दुर्गा यादव कुंती टंडन सावित्री मारकंडे ललिता कोसरिया सत्यवती मारकंडे कृष्णा इत्यादि एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *