देश की अखंडता को आज जाति धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है, इसलिए भारत जोड़ो अभियान की आज के हालात को देखते हुए इसकी आवश्यकता जरुरी हो गई है – जितेंद्र साहू


उतई । अखिल भारतीय कांग्रेस के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम निर्देशानुसार आजादी की गौरव यात्रा दुर्गग्रामीण विधानसभा के विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में आज पदयात्रा के दूसरे दिन राजीव लोचन अस्पाताल ग्राम चंदखुरी, ग्राम कोनारी, कुथरेल एवं ग्राम अंडा बस्ती होते हुये विश्राम गृह में पदयात्रा का समापन किया गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा माहत्मा गांधी, नेहरुजी, सुभाष चन्द्र बोस, इंदिरा जी सहित सभी महापुरुषों के जिन्दाबाद के नारे लगाकर उनको याद किया साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जीएसटी के खिलाफ गगन भेदी नारे लगाए। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने
सभी को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अखंडता को आज जाति धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है। इसलिए भारत जोड़ो अभियान की आज के हालात को देखते हुए इसकी आवश्यकता जरुरी हो गई है। आज देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है और देश में जाति धर्म को लेकर साम्प्रदायिकता का माहौल बना हुआ है, जिससे आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है। जबकि इस देश को आजादी दिलाने में सभी धर्मों का बराबर सहयोग रहा है। आज हमें भारत जोड़ों अभियान के माध्यम से लोगों को जागरुक कर आपसी एकता बनाए रखने की आवश्यकता है।
पदयात्रा में स्थानीय स्तर पर निवासरत स्वंतत्रता संग्राम सेनानी /परिजनों तथा वरिष्ट कांग्रेसजनों से भेंट स्वरूप साल श्रीफल से सम्मान किया गया ।जिसमें ग्राम चंदखुरी में वरिष्ट कांग्रेस अमृत देवांगन, ग्राम कोनारी में बी आर साहू,माखन सिन्हा,बालकृष्ण चन्द्राकर ग्राम कुथरेल में गंगा राम चन्द्राकर, लोकनाथ साहू ,काशी राम सोनी अंडा में बंसी लाल चन्द्राकर,देवेंद्र सिन्हा का सम्मान किया गया, कृषि कल्याण बोर्ड के सदस्य दीपक गुरुजी , प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, विधयाक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सेन,मुकुंद भाऊ,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ट रिवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुकेश चन्द्राकर, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर , समस्त पार्षद गण रिसाली ,अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा एवं पार्षद गण ,प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, सदस्य मंडी बोर्ड तारकेश्वर चन्द्राकर, जनपद पंचायत सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख, हरेन्द्र देव , दीपिका चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर मिश्रा, राकेश हिरवानी, मनीष चन्द्राकर ,प्रदीप चन्द्राकर ,सभापति गण एवं जनपद सदस्य सरपँच ग्राम पंचायत कुथरेल राजश्री प्रेरणा चन्द्राकर, सरपँच ग्राम पंचायत अंडा उमादेवी चन्द्राकर ,उपसरपंच एवं पंच गण, पदयात्रा के समस्त प्रभारी गण ,राजीव युवा मितान क्लब समस्त सदस्य ,गौठान अध्यक्ष गण ,सदस्य संग़ठन के सभी प्रकोष्ट ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग,किसान कांग्रेस, एन एस यू आई, सहित साथ ही इस पदयात्रा में जिला ,ब्लॉक पदाधिकारी, मोर्चा संघठन प्रकोष्ट विभाग , बुथ प्रभारी,जॉन प्रभारी ,सेक्टर प्रभारी , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *