रोशन सिंह @उतई।नगर के साई अस्पताल उतई के पास भारी वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौके पर मौत।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेजा ट्रांसपोर्ट भानुप्रतापपुर की भारी वाहन ट्रक क्रमांक 08AB06259 जो की सेलुद की ओर से आ रही थी जो भानुप्रतापपुर के लिए जा रहे थे। उतई के साई अस्पताल के पास दो महिला और एक बच्चे मेस्ट्रो दो पहिया वाहन क्रमांक एम पी 28 एस बी 1126 से बाजार चौक उतई के तरफ जा रही थी।दोनो वाहन एक ही दिशा की ओर जा रही थी,जो बीच रास्ते में मवेशी से बचने के चक्कर में भारी वाहन से टकरा गई ट्रक के पिछ्ले चक्के में महिला का सिर आ गया जिससे वह महिला का सिर पूरी तरह कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनके साथ उनके साथ 4 वर्षीय धैर्य कुमार व उनके 30 वर्षीय अस्मिता उके थी जिसे मामूली चोट लगी है। मृतिका का नाम 31 वर्षीय मंजू मोहबे है।मिली जानकारी के अनुसार दोनो महिलाएं बाजार चौक से राखी खरीद कर सदभावना चौक उतई की ओर साड़ी खरीदने जा रही थी तभी यह घटना घटित हुई। बताया जा रहा की दोनो महिलाएं के पति सी आई एस एफ में पदस्थ है।मृतक के पति बटालियन में आरक्षक के पद पर है जिनका नाम सुरेंद्र मोहबे है जिनका अभी अस्थायी तौर पर ड्यूटी जम्मू में लगा हुआ है।उतई पुलिस मृतक की शव को पार्षद राकेश साहू के सहयोग से उठाकर छोटी चार पहिया वाहन से पोस्टमार्डम के लि मरच्यूरी भेज दिया है। बताया गया को मृतिका व उनके साथ जा रही महिला पायोनियर स्कूल डूमरडीह उतई के पास किराए के मकान में रह रही थी।
देखिये वीडियो…
