पाटन— जिला भाजपा के तत्वाधान में केंद्र सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में किया गया जिसमें प्रतिभावान छात्राओं का प्रमाण पत्र एवँ श्री फल देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर अभियान के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवँ जिला प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओ का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से 22 जनवरी 2015 को इस अभियान की शुरुवात की थी फिर इस अभियान में समाज को जोड़ा गया जिससे इस अभियान का बच्चियों को लाभ मिला जिससे बेटियां धरती से लेकर आकाश तक अपनी सफलता की ध्वज स्थापित कर रही है मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमे मुख्य रूप से 10 वीं क्लास की छात्रा दीपाली कश्यप,रंजन देवांगन,वंदना पटेल, 12 वी कक्षा में रुचि,दीपिका साहू,साक्षी एवँ इसके अलावा आर्यव्रत स्कूल की छात्राओं का भी सम्मान किया गया दसवीं में प्रथम अंजली कश्यप,झलक देवांगन,टुमिका साहू,झलक देवांगन ,12 वी कक्षा में प्रथम आल्या बीजोरा ,द्वितीय डाली गजेंद्र एवँ रिया बघेल शामिल है जिन्हें सम्मानित किया गया सम्मान समारोह का संचालन प्रोफेसर पी एल सिन्हा, आभार प्रदर्शन प्राचार्य प्रमिला चन्द्राकर ने किया इस अवसर पर
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान समिति के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवँ जिला प्रभारी अजय तिवारी,जिला संयोजक अलका बाघमार, सुधा सिंह , मण्डल संयोजक रानी बंछोर, जिला कार्यकारणी सदस्य चन्द्रिका साहू, एवँ शिक्षक ब्रजेश शुक्ला के अलावा अन्य उपस्थित रहे

