विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक / कर्मचारियों को रक्षा बंधन के पूर्व शासन द्वारा पेंशन देने की कर्मचारी संघ ने की मांग ,,

रायपुर—-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि
सेवानिवृत शिक्षकों और कर्मचारियों को इस माह का पेंशन नहीं मिलने से सभी वर्ग के पेंशन भोगी कर्मचारियों को अत्यधिक
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन कर्मचारियों को प्रतिमाह राशन के साथ साथ अपनी और अपनी पत्नी की महीने भर की शुगर ब्लड प्रेसर आदि की दवाइयों की किन परिस्थितियों में जुगाड कर रहे है वे ही जानते है। कोई ब्याज में उधार लेकर अपना पेट भर कर घर चला रहा है तो कोई पेंशन मिलने की उम्मीद में उधार पर उधार ले रहा है,,,, ब्याज सहित उधार देने वाला ब्याज और मूलधन नहीं मिलने से उधार देने वाले साहुकारगण भी उन्हे उधार देना भी बंद कर देते है कर्मचारियों को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत होते ही घर और समाज में उधार देने वाले लोग कतराने लगते है वि, वि,के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की हालत बद से बदतर हो गई है ।
कर्मचारी संघ के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की वि, वि, के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नियत समय पर पेंशन मिलने के लिए वार्षिक बजट में निश्चित प्रावधान करना शासन की जिम्मेदारी होती है ताकी सभी सेवानिवृत कर्मचारी भाई बहन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियो का वहन कर सकें ।
संघ ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव जी से मांग की है की वि, वि, के नियमित कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान के चारों किश्तो के एरियर्स का भुगतान एक मुश्त एक सप्ताह के अंदर वि, वि, के सभी पात्र सेवानिवृत कर्मचारियों को करने की व्यवस्था अविलंब करे। अन्यथा इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारी संघ अपने कर्मचारी संघ के चुनाव के बाद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी वि, वि, प्रशासन की होगी ।
वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों को शासन के आदेश का पालन करते हुए सातवें वेतनमान के चारो किस्तो के एरियर्स का भुगतान एक मुश्त करे । कर्मचारी संघ की 15 सूत्रीय मांग पत्र में उक्त अहम मांग भी शामिल है ।
अतः संघ वि, वि, के कुलसचिव और कुलपति जी से मांग करता है की शासन के आदेश का पालन करते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों को नियत समय में पूरा करे तभी वि, वि,, के साथ कर्मचारीगण कन्धे से कन्धा मिलाकर नेक की टीम के आने के पूर्व ग्रेडेशन के लिए काम करेंगे और वि, वि, के ग्रेडेशन और को बढ़ाने के लिए अपने जी जान से बढ़कर अपना काम करेंगे । यह तभी होगा जब वि, वि, भी कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो को
पूरा करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *