गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में निकली आज़ादी की गौरव यात्रा

  • बरसते पानी मे शुरू हुई दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा

  • दुर्ग ग्रामीण विधानसभा आजादी के हीरक महोत्सव के अवसर पर भारत जोड़ो पदयात्रा की गई शुभारंभ।

रोशन सिंह@उतई । गृह,जेल लोकनिर्माण, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में आज़ादी की गौरव यात्रा निकाली इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये आज़ादी की गौरव पदयात्रा मंत्री श्री साहू ने सभी नागरिकों से आज़ादी की गौरव पदयात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की । कार्यक्रम की शुरुआत स्व. चन्दूलाल चन्द्राकर स्मारक पर मल्र्यापर्ण कर इस पदयात्रा की शुरुआत किया गया। “आज़ादी गौरव पदयात्रा का शुभारंभ

अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने एवं उनके जीवन को आमजनों तक पहुँचाने के लिए आज़ादी गौरव यात्रा का शुभारम्भ हुआ है।

इस पदयात्रा में विशेष रूप से गाँधी जी के शवरूप में नीलकंठ साहू विशेष आकर्षण बना रहा।

पदयात्रा में स्थानीय स्तर पर निवासरत स्वंतत्रता संग्राम सेनानी /परिजनों तथा वरिष्ट कांग्रेस जनों से भेंट स्वरूप साल श्रीफल से सम्मान किया गया । पदयात्रा में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,माटीकला बोर्ड अध्यक्ष बालम चक्रधारी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, विधयाक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सेन,मुकुंद भाऊ,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ट रिवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर , समस्त पार्षद गण रिसाली ,अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा एवं पार्षद गण ,प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, सदस्य मंडी बोर्ड तारकेश्वर चन्द्राकर, जनपद पंचायत सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख, हरेन्द्र देव , दीपिका चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर मिश्रा, डुमेश्वरी, अजय वैष्णव, मनीष चन्द्राकर सभापति गण एवं जनपद सदस्य सरपँच गण ,उपसरपंच एवं पंच गण, पदयात्रा के समस्त प्रभारी गण ,राजीव युवा मितान क्लब समस्त सदस्य ,गौठान अध्यक्ष गण ,सदस्य संग़ठन के सभी प्रकोष्ट ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग,किसान कांग्रेस, एन एस यू आई, सहित साथ ही इस पदयात्रा में जिला ,ब्लॉक पदाधिकारी, मोर्चा संघठन प्रकोष्ठ विभाग , बुथ प्रभारी,जॉन प्रभारी ,सेक्टर प्रभारी , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *