लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और सदैव जनता की बात को मुखरता से रखने वाले मुरलीधर सिन्हा ने आज राजिम के विधायक अमितेश शुक्ला के विधानसभा की बैठक में सबसे कम उपस्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजिम विधायक अमितेश शुक्ला को जनता से कोई सरोकार नहीं है वो सपने में भी अपने को मंत्री समझते रहते हैं इसलिये अपने लैटर पैड में विधायक या पूर्व मंत्री लिखने में शर्म आती है। प्रथम पंचायत मंत्री लिखना सामंती सोच रखना प्रदर्शित करता है। रही बात विधानसभा में सबसे कम उपस्थिति तो उन्हें राजिम की जनता का कोई ख्याल नहीं है ? अब तक विधायक, मंत्री के पद पर रहें हैं किन्तु उनका अब तक कोई उपलब्धि नहीं दिखता है, ऐसा लगता है कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधायक अमितेश शुक्ला का सुनता नहीं है। भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि जब बिन्द्रानवागढ़ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक गांव अमलीपदर को तहसील बनवा सकते हैं तो ये माननीय विधायक अमितेश शुक्ला जी 1952 से उप तहसील के दर्जा पाए विकासखंड फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील का दर्जा क्यों नहीं दिला सकता है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंड के 145 विकासखंड पूर्ण तहसील बन चुका है, केवल फिंगेश्वर विकासखंड पूर्ण तहसील नहीं बन पाया। ऐसे ही गोबरा नवापारा में कन्या महाविद्यालय खुल सकता है तो गरियाबंद जिला मुख्यालय में क्यों नहीं खुल सकता है ? जो कि अतिआवश्यक है किन्तु शुक्ल परिवार उच्च शिक्षा के घोर विरोधी रहें हैं तभी तो तीन बार के मुख्यमंत्री वाला क्षेत्र में एक भी कॉलेज नहीं था, राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता अब भी अपने बुनियादी सुविधाओं के लिए बाट जोह रही है। राजिम विधानसभा के जनता से भी अनुरोध है कि आपके सुख दुःख में 24 घण्टे शामिल होने वाले और आपके समस्याओं को लेकर संवेदनशील हो ऐसे विधायक बनायें।
जिले के एक विधायक को जनता से कोई सरोकार नहीं विधानसभा की बैठक में सबसे कम उपस्थिति पर बोले- मुरलीधर सिन्हा
