जीविका स्व सहायता समूह बोरसी द्वारा धान से बना तिरंगा बैच अब सी-मार्ट दुर्ग में बिकेगा

दुर्ग।जीविका स्व सहायता समूह बोरसी की महिलाओं द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के आह्वान को स्वीकार करते हुए । हर घर तिरंगा एवं हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने धान से तिरंगा बैच बनाया जा रहा । जिसकी सराहना जिलाधीश दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा जी ने की,जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन एवं नगर निगम दुर्ग आयुक्त प्रकाश सर्वे जी ने महिलाओं द्वारा निर्मित बैच को छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्तगत विहान बाजार के तहत संचालित सी-मार्ट में बेचने की अनुमति दी है ।
इसी तारतम्य में जिला शिक्षाधिकारी अभय जायसवाल जी ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए 1000 नग तिरंगा बैच बनाने की स्वीकृति दी है । जीविका स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं नेहरू युवा केन्द्र से संबद्धता प्राप्त जीविका यूथ क्लब की संरक्षिका श्रीमती ललेश्वरी साहू ने बताया कि हमारे समूह की बहनों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लोगों तक पहुंचाने एवं जागरूकता लाने तिरंगा बाइक रैली में बोरसी के युवा मंडल के साथ मिलकर जीविका यूथ क्लब बोरसी ने 75 बाइक के साथ सहभागिता निभाई तथा लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगाने धान से तिरंगा बैच बनाया जा रहा जिसकी प्रशंसा नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी श्री नितिन शर्मा ने भी की है । जीविका स्व सहायता समूह बोरसी के अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू (लल्ली), सचिव श्रीमती दमयतीं साहू , कोषाध्यक्ष राजकुमारी साहू, तथा सदस्यगण भारती साहू, किरण साहू, पेमेश्वरी साहू ,पामेश्वरी साहू, रेखा साहू, आरती यादव,प्रमिला साहू, पिंकी साहू तथा अन्य महिला सदस्यों द्वारा सक्रियता से संरचनात्मक कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *