सावन मास के अंतिम सोमवार को किसान राइस मिल सेलूद स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

पाटन। आज ग्राम सेलूद के बोलबम समिति द्वारा पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातनी महापर्व सावन मास के अंतिम सोमवार को किसान राइस मिल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव जी का पूजन और अभिषेक का आयोजन किया गया l शिवजी का पूजन और अभिषेक पं कालेश्वर प्रसाद शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया । यजमान रमेश देवांगन सपत्नीक विराजमान रहें l इस पुण्य कार्य में सभी सनातन प्रेमी सपरिवार पहुंचकर पूजा अर्चना किया गया l इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमति खेमिन साहू, पाटन मध्यमण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लवण बंजारे, पंचगण श्रीमती किरण सोनवानी, श्रीमती सुनीता सेन, हरीश डहरिया, गोविंद साहू, टिकेश्वरी साहू, भोलाराम साहू, राजूलाल देवांगन, विकाश बारले, प्रकाश साहू, संगीता ठाकुर, अनिता यादव, भोजेश्वरी साहू, हितेश साहू, शैल साहू, कुमु साहू, लक्ष्मी, डिलेश्वरी देवांगन सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *