पालघर के साधुओं की हत्या की उच्चस्तरीय जांच करवाने CM ठाकरे के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बेमेतरा. पालघर में हुए साधुओं की निर्मम हत्या पर देश भर में कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जा रहे है। बेमेतरा में भी विश्व हिंदु परिसद व बजरंग दल की और से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बेमेतरा जिले द्वारा जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह राजपूत जी के नेतृत्व में आज महाराष्ट्र के पालघर में संतो व उनके सहयोगी की निर्मम हत्या के हत्यारों को गिरफ्तार कर जल्द ही कार्यवाही की मांग को लेकर बेमेतरा कलेक्टर शिव अनन्त तायल को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ,युवा कार्यकर्ता बेमेतरा नितेश सोनी,अमेरिका निर्मलकर, निखिल साहू,व प्रियांशु सिंह बेरला सह संयोजक की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *