दुर्ग ग्रामीण विधानसभा आजादी के हीरक महोत्सव के अवसर पर भारत जोड़ो पदयात्रा दिनांक 9 अगस्त से 14 अगस्त तक

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में कल निकलेगी आज़ादी की गौरव यात्रा

स्व चन्दूलाल चन्द्राकर स्मारक स्थल ग्राम कोलिहापुरी से सुबह 10 बजे होगी शुभारंभ।

उतई । गृह,जेल लोकनिर्माण, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में 09 अगस्त को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में आज़ादी की गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आज़ादी की गौरव पदयात्रा दुर्गग्रामीण के विभिन्न ग्रामों से होते हुये क्षेत्रों से गुजरेगी। मंत्री श्री साहू ने सभी नागरिकों से आज़ादी की गौरव पदयात्रा में बढ़चढ़कर शामिल होने का अनुरोध किया है। पदयात्रा में स्थानीय स्तर पर निवासरत स्वंतत्रता संग्राम सेनानी /परिजनों तथा वरिष्ठ कांग्रेस जनों से भेंट एवं सम्मान किया जायेगा। पदयात्रा में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,माटीकला बोर्ड अध्यक्ष बालम चक्रधारी, विधयाक प्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सेन,मुकुंद भाऊ,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर समस्त पार्षद गण रिसाली ,अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा एवं पार्षद गण ,प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुकेश चन्द्राकर, सदस्य मंडी बोर्ड तारकेश्वर चन्द्राकर, सदस्य कृषक कल्याण बोर्ड जगदीश दीपक साहू,जनपद पंचायत के सभापति गण एवं जनपद सदस्य , सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर,सहित समस्त सरपँच ,उपसरपंच एवं पंच गण, पदयात्रा के समस्त प्रभारी गण ,राजीव युवा मितान क्लब समस्त सदस्य ,गौठान अध्यक्ष गण ,सदस्य संग़ठन के सभी प्रकोष्ठ ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग,किसान कांग्रेस, एन एस यू आई,तथा समेत साथ ही इस पदयात्रा में सभी जिला ,ब्लॉक पदाधिकारी, मोर्चा संघठन प्रकोष्ठ विभाग , बुथ प्रभारी,जॉन प्रभारी ,सेक्टर प्रभारी , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।

दिनांक 9 अगस्त ग्राम कोलिहापुरी पिसेगांव,चंदखुरी

दिनांक 10 अगस्त दिन बुधवार सुबह 7 बजे से प्रभातफेरी प्रारंभ ग्राम कोनारी, कुथरेल, अंडा

दिनांक 11 अगस्त दिन बुधवार

ग्राम अंडा से सुबह 7 बजे से प्रभात फेरी

ग्राम रिसामा,चिरपोटी,मंचादुर

दिनांक 12 अगस्त दिन शुक्रवार

ग्राम मंचादुर से सुबह 7 बजे से प्रभातफेरी

घुघसीडीह ,खोपली,उतई

दिनांक 13 अगस्त दिन शनिवार नगर पंचायत उतई से सुबह प्रभातफेरी ग्राम करगाडीह, पुरई,उमरपोटी

दिनांक 14 अगस्त दिन रविवार ग्राम उमरपोटी सुबह 7 बजे प्रभातफेरी ग्राम नेवई ,मरोदा आजाद मार्केट रिसाली समापन समारोह शाम 5 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *