आइस्पेल इंडिया के मंच पर प्रसिद्ध लेखिका किरण मनराल ने अपने प्रकाशित पुस्तक के बारे में चर्चा किया

जयपुर —इंडियन सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (आइस्पैल इंडिया) के मंच पर सौ साहित्यिक सत्संग सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के समारोह में भारतीय संयुक्त राष्ट्र संबंध परिषद (आईसीयूएनआर) द्वारा लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2018 और युवा पर्यावरणविद संघ द्वारा महिला अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध लेखिका और भूतपूर्व जर्नलिस्ट किरण मनराल ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की। उन्होनें अपनी हाल ही में आई पुस्तक राइजिंग: 30 वीमेन हू चेंज्ड इंडिया और मोर थिंग्स इन हेवन एंड अर्थ के बारे में चर्चा की। प्रभावी व्यक्तित्व वाली लेखिका ने बेहद सादगी और संजीदगी से अच्छे लेखन और क्रियेटिविटी नर्चर करने के लिए विशेष सुझाव दिए और उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ आनलाइन जूम प्लेटफार्म पर चार बजे डाॅ जी ए घनश्याम, फाउंडर और जनरल सैकट्ररी, आइस्पैल और प्रोफेसर आॅफ इंगलिश, डायरेक्टरेट ऑफ हायर एजुकेशन, रायपुर, छतीसगढ ने आइस्पैल की अब तक की उपलब्धियों को संक्षिप्त में बताते हुए किया।
डॉ शालिनी यादव, प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, कॉम्प्यूकॉम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जयपुर ने कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया और लेखिका से एक्सक्लूसिव वार्ता की।

डाॅ अनुपमा वोहरा, प्रेसीडेंट, आइस्पैल इंडिया और प्रोफेसर, अंग्रेज़ी विभाग, डीडीई, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू ने सेशन चेयर किया और लेखिका किरन मनराल को आभार स्वरूप सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।

श्री प्रमोद ढींगले, आइटी कोर्डिनेटर, आइस्पैल इंडिया और असिंटटेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, मुम्बई, महाराष्ट्र का विशेष सहयोग रहा।

अंततः डाॅ शालिनी ने तहेदिल से सभी साहित्य प्रेमियों को उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रोग्राम को यू ट्यूब पर लाइव दिखाया गया और जन टीवी पर प्रसारित किया गया। भव्यता से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *