महाभिषेक 08 अगस्त को व मूर्ति अनावरण 09 अगस्त को ,सेन समाज के तत्वावधान में होगा आयोजन

दुर्ग/भिलाई/पाटन। सेन समाज के तत्वावधान में इस वर्ष भी सोमवार 08 अगस्त को शिव महाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज के लोगों द्वारा भगवान शंकर की पुजा अर्चना के साथ महाभिषेक किया जावेगा, प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण सेन,जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भीम सेन ने बताया कि कार्यक्रम में सवेरे से ही शुरू हो जाएगा, अतिथियों मे समाज के प्रदेश प्रतिनिधि के आलावा जिला स्तर के प्रतिनिधि व समाजिक बंधु शामिल रहेंगे,वहीं 09अगस्त को नेहरू नगर चौक पर मूर्ति का अनावरण, पूजा अर्चना किया जाएगा, इसमें भारी संख्या में सेन समाज के लोग उपस्थित रहेंगे, 8अगस्त को कार्यक्रम का शुरुआत सुबह स्वयंभू शिव जी के जलाभिषेक से होगा। हवन पूजन का कार्यक्रम यह कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग जिला सेन समाज के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे आस पास से व सेन समाज के लोग शामिल होंगे,वहीं मूर्ति अनावरण मे भी सेन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, संयोजक रिकेश सेन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताम्रध्वज साहू होंगे वहीं विशेष अतिथि विजय बघेल सांसद,अरूण वोरा ,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,विघारतन भसीन व महापौर नीरज पाल,किसान मोर्चा के गौरीशंकर श्रीवास होंगे, यह जानकारी रिकेश सेन ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *