डुन्डेरा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का मनाया गया जन्मदिन,कांग्रेस कार्यकर्ता व स्कूली बच्चों का हुआ सम्मान

उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड डुन्डेरा में अवतरण दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम रिसाली के एल्डरमेन तरुण बंजारे के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे व अध्यक्षता महापौर शशि सिन्हा,विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति केशव बंछोर,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ,जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू,डुन्डेरा पार्षद रोहित धनकर सनिर साहू उपस्थित थे।कार्यक्रम आयोजक तरुण बंजारे ने बताया की गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन के अवसर पर दो वर्षो से डुन्डेरा में अवतरण दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष जन्मदिन के अवसर पर पुरैना जोरातराई,डुन्डेरा के कांग्रेस के जोन,सेक्टर,बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता,ग्राम में विशिष्ठ कार्य करने वाले महिलाओ व सभी समाज प्रमुखों,कोरोनाकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले व्यक्तियो का सम्मान किया गया।इस दौरान गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की जन्मदिन को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुच कर अपने कार्यकर्त्ता व आमजन के बिच मनाना और जन्मदिन अवसर पर सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजन कर अनेक क्षेत्रो में विशिष्ठ कार्य करने वालो का सम्मान करना बड़ी ख़ुशी की बात है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सम्मान पर कहा की कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता की शक्ति ही कांग्रेस पार्टी की असल पूंजी है इनका सम्मान सदैव करनी चाहिए।

जरूरतमंद लोगो के सहयोग के लिए सदैव आगे आये-कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने डुन्डेरा स्कूल के 25 जरूरतमंद बच्चों को स्कूली जूते का भी वितरण किया और आयोजनकर्ताओं को कहा की जरूरतमंदों के सहयोग करने हमेशा आगे आये यह मानव धर्म की सबसे बड़ी कार्य है। इस दौरान प्रदीप बंजारे धनेश मानिकपुरी,संजय साहू,संतोष बंजारे,लोमन सोनी,तोषण कुर्रे,जीनत साहू,मनीष खिलाड़ी,मोनू तिवारी,उमेश देवांगन,चेतन साहू,विजय साहू,फनेश साहू,पप्पू निर्मलकर,होमेन्द्र साहू,किशन देवांगन,नोहर साहू,झलक साहू,मानसिंग साहू,ईश्वर क्षत्री,लेखु साहू,दिनेश बंजारे,ललित कोसरे,छंगालाल साहू,लक्ष्मी साहू,गंगोत्री साहू,नारायणी साहू,कविता यादव,गीतांजलि साहू,प्रतिमा नायक,चितरेखा साहू,तनु डहरिया,नेमन साहू,पुष्पा बंजारे,धनेश्वरी देवांगन, सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *