परमेश्वर कुमार साहू @रायपुर ।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में पीडीएस में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। जन्हा शासन द्वारा गरीबों को दी जाने वाली अतिरिक्त चांवल का लाभ पात्र हितग्राहियों को नही मिला पाया है।
शासन द्वारा गरीबों के लिए बनाई गई पीडीएस जैसे महत्वपूर्ण योजना में सेल्समैन जि़म्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में गरीबों का निवाला छीनकर सैकड़ों क्विंटल चांवल को खा गए ।
रायपुर जिला के तिल्दा ब्लॉक से पीडीएस घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है। जन्हा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवतरा और भिंभौरी के सेल्समैन वीरेंद्र वर्मा द्वारा योजना के तहत हितग्राहियों के लिए प्राप्त सैकड़ों क्विंटल चांवल को जिम्मेदार अधिकारी के साथ मिलकर डकार लिए।योजना के तहत प्राप्त सैकड़ों क्विंटल चांवल गरीबों को वितरण ही नही किया गया और हितग्राहियों को धोखे में रखकर अंगूठा लगवाकर कुटरचना कर शासन द्वारा दिए गए अतिरिक्त चांवल को अमानत में खयानत कर दिया।इस योजना का लाभ किसी भी हितग्राही को नही मिला पाया।इस मामले को लेकर news24carate की टीम ने जीरो ग्राउंड पर जाकर पड़ताल किया और उपभोक्ताओं के राशन कार्ड सहित आम नागरिकों से जानकारी लिया गया।जिससे पीडीएस जैसे महत्वपूर्ण योजना में बड़े हेराफेरी सामने आया।जिम्मेदार और लापरवाह सेल्समेनो द्वारा अधिकारियों के साथ सांठ गांठ कर इस बड़े कारनामे को अंजाम दिया है और शासन की योजना को पलीता लगाया है।शासन की गरीबों के लिए बनाई गई योजना तिल्दा ब्लॉक में पूरी तरह से दम तोड दिया है।गरीबों को उनके हक का राशन नही मिल पा रहा है।तिल्दा ब्लॉक में पीएम राइस में बड़े घोटाले का हमारी मीडिया की टीम लगातार पड़ताल कर रहा है।जल्द ही पीडीएस का एक बड़ा घोटाला जनता के समक्ष आएगा।जब इस मामले में सेल्समैन वीरेन्द्र वर्मा से उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया तो उन्होंने धौंस दिखाते हुए कहा कि जो छापना है छाप लो।वही इस मामले में समिति प्रबंधक ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।
तो वही इस मामले को लेकर तिल्दा तहसीलदार अश्वनी कंवर और एसडीएम प्रकाश टंडन को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया।
