आदर्श ग्राम कौही में मनाया वजन त्यौहार, बच्चो के कुपोषण के प्रति पालकों को किया जागरूक

पाटन। विधायक आदर्श ग्राम पंचायत कौही में वजन त्यौहार के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई का मापन किया गया।

इसका उद्देश्य कुपोषण के प्रति जन समुदाय को जागरूक करते हुए प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों की सही पोषण स्थिति से अवगत कराने हेतु प्रत्येक गांव में कम वजन वाले बच्चों को चिन्हांकित कर कुपोषण की सही स्थिति का पता लगा कर कुपोषण की दर को कम करना है। कुपोषण की रोकथाम के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बेसलाइन सर्वे एवं लक्षित बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है।

वजन त्यौहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाएं द्वारा कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर बच्चों और शिशुवती माताओं को खानपान में पौष्टिक आहार को शामिल करने के साथ ही स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित सलाह भी दिया जा रहा हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सभापति रमन टिकरिहा, सरपंच ग्राम पंचायत कौही मनोरमा टिकरिहा, सचिव द्वारिका प्रसाद यादव, गौठान अध्यक्ष हेमलाल सोनकर, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, प्रधानपाठक राजेंद्र मारकंडे, उमेंद साहू,उत्तम साहू,एवम आंगनबाड़ी सहायिका सारदा ठाकुर, संगीता सोनकर, आशा तिवारी, भुनेश्वरी देवांगन, पुष्पा तिवारी, राही मारकंडे, सीता साहू सहित सभीं पालकगण अपने बच्चे सहित उपस्थित हुवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *