डुन्डेरा में मनाया जायेगा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन

  • इस अवसर पर पुरैना,जोरातराई,डुन्डेरा व डुमरडीह के कांग्रेस कार्यकर्ता,महिलाएं होंगे सम्मानित-तरुण बंजारे


रोशन सिंह@ उतई। प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर 5 अगस्त दोपहर 2 बजे से ग्राम डुन्डेरा में अवतरण दिवस एवँ कार्यकर्ता व महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम आयोजक नगर निगम रिसाली के एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की पिछले वर्ष की भाति ग्राम डुन्डेरा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन मनाया जायेगा।साथ ही जन्मदिन के अवसर पर पुरैना जोरातराई डुन्डेरा व डुमरडीह के कांग्रेस कार्यकर्ता व डुन्डेरा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिलाओ का सम्मान एवँ जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूता वितरण किया जायेगा।कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता नगर निगम रिसाली के महापौर शशि सिन्हा,अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में पीसीसी महासचिव जीतेन्द्र साहू एवँ भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर होंगे नगर निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर, समाजसेवी हर्ष साहू,ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ,पार्षद रोहित धनकर,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक साहू,महामंत्री पोषण क्षत्री विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *