रोशन सिंह@उतई।ग्राम पाउवारा में पंडित जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल एवं सी एस आर विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए विश्व स्तन पान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेक्टर – 9 हॉस्पिटल के प्रभारी डा. एम रवींद्रनाथ, विशेष अतिथि प्रभारी सी एस आर शिवराजन ,जनपद पंचायत सभापति राकेश हिरवानी सरपंच ग्राम पंचायत पाउवारा वामन साहू थे।
इस कार्यक्रम में पी जी कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्टूडेंट्स एवं गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं महिला स्वास्थ कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञानवर्धक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। ग्राम के शालेय विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रितियोगिता में सहभागिता की गई एवं छात्र छात्राओं से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से स्तन पान के महत्व को बताया गया, विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सेक्टर -9 हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. संबिता पंडा, डा. एन एस ठाकुर, डा. कौशिक किशोर, डा. रूचिका ताम्रकार, डा. देवी प्रसाद , डा. क्रुति द्वारा स्तन पान से शिशु को, माताओं को एवं समाज को होने वाले फायदे और मां के दूध को शिशु के लिए अमृत बताया गया, और जन्म के एक घंटा के अंदर शुरु करने और 6 माह के उम्र तक केवल और केवल मां के दूध पिलाने की बात कही गई।
मशहूर छत्तीसगढ़ी गायिका रजनी रजक द्वारा स्तन पान के महत्व को गीत के माध्यम से बताते हुए मंच संचालन किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रबंधक सी एस आर श्री सुशील कामड़े, बुधे लाल साहू,शा. उ. मा. विद्यालय के प्राचार्य श्री एस के यादव ग्राम के जनप्रतिनिधियों, एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
मां का दूध अमृत, 6 माह तक केवल मां का दूध
