लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
नगर पालिका परिषद ने एक अभियान चलाकर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई की गई। वही नगर में कुछ होर्डिंग्स संचालकों को नोटिस जारी भी किया गया है। जबकि पूरा शहर होर्डिंग्स से भरा पड़ा है रायपुर रोड से फ़ारेस्ट कालोनी तक कुल 34 होर्डिंग हटाया जा चुका है, वही नगरपालिका प्रशासन द्वारा आज सुबह से नगर मे लगे अवैध होर्डिंग को उखाड़ते हुए जप्ती की कार्यवाही किया गया ।।
आपको बता दे कि नगर में प्रचार प्रसार के लिए अब तक 34 होर्डिंग्स लगाया गया है। जिसमे केवल पांच होर्डिंग्स ही वैध है जिसका टैक्स भी नगरपालिका परिषद को मिलता हैं। और बाकी होर्डिंग्स का पालिका से अनुमति नही व टेक्स नही मिलता। जिसके खिलाफ नगरपालिका प्रशासन द्वारा कार्यवाही किया गया। और होर्डिंगके लगने वाले लोहे के खम्भे को जप्ती बनाया गया।
इस विषय मे नगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार नगर में लगे निजि और सरकारी 34 होर्डिंग के मालिक 5 य 6 लोग ही है। उसमें केवल 5 ही होर्डिंग का टैक्स पालिका में जमा होता है, बाकी को अवैध रूप से लगाकर शासन का टेक्स को गबन किया जा रहा है। वही उन होर्डिंग के लिए उपयोग किये गए समान को जप्ती की कार्यवाही किया गया और आगे भी कार्यवाही किया जाएगा।

