सेवानिवृत प्राचार्य को ससम्मान विदाई

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सढ़ौली के शासकीय हाई स्कुल के प्राचार्य दीपक आनन्दीकर जो कि विगत इस संस्था में विगत 9 वर्षो से कार्यरत थें। जिनकी सेवा अवधि 31 जूलाई को समाप्त हुई। जिसका आज संस्था में कार्यरत अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई।
ज्ञात हो कि दीपक आनन्दीकर अपने कार्यकाल में अनेक स्थानों में अपनी सेवाएॅ दी है तथा वे पूर्व में गरियाबंद, नगरी व छुरा विकासखण्ड के ब्लाक शिक्षा अधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाए दिए है। कार्यक्रम के दौरान श्री आनन्दीकर अपनी जीवन में बिताये अनुभवों को साथी शिक्षकों व विद्यार्थियों के साझा किए। इस दौरान वे भाव विभोर होकर शासकीय हाई स्कूल सढ़ौली संस्था के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ बिताये पलों को आजीवन याद रखने की बात कही। उन्होंने यहॉ के अनुशासन व अध्ययन अध्यापन तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों के सामंजस्य को अनुभवन कर अपने कार्यकाल का स्वर्णीम कार्यकाल कहा।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला शिक्षा अधिकारी कमरन खटकर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद दास, जिला स्त्रोत समन्वयक श्याम चन्द्राकर, विकासखण्ड स्त्रोल समन्वयक लखन लाल साहू, शिवेश शुक्ला, श्रीमति रेखा शुक्ला, पी.आर. वर्मा, जी आर देवांगन, कविता सिन्हा, जितेश्वरी साहू, बंटी राय, गिरिश शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, सहित संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएॅ उपस्थित थें कार्यक्रम का संचालन के के निर्मलकर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *