जयपुर में फंसे छात्रों को वापस लाने जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने डिप्टी कलेक्टर से किया निवेदन

पाटन. छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्रा जो पढ़ाई करने राजस्थान के जयपुर गए हुए थे। वे लॉक डाउन में अभी फंस गए है। छात्र छात्राओं ने वापस आने के लिये अपने परिजनों से लगातार संपर्क कर रहे है। छात्र छात्राओं में पाटन के ग्राम तेलीगुंडरा, केसरा सहित धमतरी, अम्बिकापुर, सूरजपुर, भाटापारा के है। पाटन के ग्राम केसरा के छात्रा के पिताजी ने आज जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू को मामले की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने जयपुर गए हुए सभी छात्र छात्राओं को वापस लाने के लिए डिप्टी कलेक्टर रविराज ठाकुर से बात किया । और सभी विद्यार्थियों को जल्दी से वापस छत्तीसगढ़ लाने के लिए निवेदन किया। डिप्टी कलेक्टर ने इस दिशा में छात्रों को वापस घर लाने जल्दी ही पहल करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *