दुर्ग।जिले के पत्रकारों ने जिले के एसपी को एक आवेदन देकर आर्थिक तंगी से उबरने के लिए सट्टा पट्टी लिखने की अनुमति मांगी है। पत्रकारों ने लिखा है कि कोरोना काल मे बुरी तरह टूट जाने और चैनल से भी तनख्वाह न मिलने के चलते उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है इसलिए उन्हें सट्टा पट्टी लिखकर परिवार चलाने की अनुमति दी जाय ।
शहर के पत्रकार रवि सोनकर और अभिषेक आवल ने एसपी को आवेदन में बताया जिले के नेवई , उतई और पाटन थाना क्षेत्र में कई लोग पुलिस की अनुमति लेकर सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहे हैं।यहाँ यह कारोबार एक दफ़्तरनुमा मकानो में संचालित करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है।इस बात की जानकारी सभी सम्बंधित थानों को भी है।उन्होंने जब सट्टा पट्टी चलाने वालों से पूछा कि इस तरह खुलेआम सट्टा क्यों लिखा जा रहा है तो उन्होंने बताया कि पुलिस से उनको परमिशन मिला है।
पत्रकारों ने आवेदन के आखिरी में लिखा है कि जब उन्हें सट्टा लिखने की अनुमति मिल सकती है तो हमे भी इसकी अनुमति दी जाय ताकि हम भी इस रोजगार से जुड़कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। ख़बर जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
एसपी को आवेदन देकर जीवकोपार्जन के लिए सट्टा-पट्टी लिखने की अनुमति मांगी
