पाटन। ग्राम पंचायत मटंग के पूर्व सरपंच प्रेम वैष्णव उम्र 52 साल का कल रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। दो सप्ताह पूर्व ग्राम सेलूद में सड़क हादसा घायल हो गए थे। उनका उपचार सेलूद के निजी अस्पताल में जारी था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें कल शाम रायपुर रिफर किया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम सस्कार आज 3 अगस्त की दोपहर 1 बजे मटंग स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा। वे मानस वैष्णव व श्रीमती दिक्षा वैष्णव के पिता व सुरेन्द्र वैष्णव के भाई थे।
शोक समाचार:मटंग के पूर्व सरपंच प्रेम वैष्णव का निधन
