रोशन सिंह@उतई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा युवाओं को 2500₹ प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने के वादाखिलाफी एवं प्रदेश में बढ़ते बेरोजगारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आंदोलन 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम के तहत भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ पोस्टर अभियान भाजयुमों उतई मंडल के द्वारा नगर पंचायत उतई बाजार चौक में किया गया।
जिसमें मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर,नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू,रूपेश पारख,भाजयुमों उपाध्यक्ष डीलेश साहू,डुमेश साहू,द्रोण साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, साहू,रितिक साहू,व अन्य युवा मोर्चा के साथी शामिल थे।
भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में भूपेश बघेल के खिलाफ चलाया पोस्टर अभियान
