खारुन नदी में कौही, सेमरा घाट में दिनदहाड़े हो रही रेत का अवैध खनन ,पुलिस ने सिर्फ पकड़ी एक गाड़ी, जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों की लग रही अंचल में दौरा फिर भी अनजान

पाटन. विकासखंड के दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत कौही में रात के अंधेरे में खारून नदी तट से सेमरा घाट पर रेत का अवैध खनन व परिवहन प्रतिदिन हो रहा है । खारुन नदी दुर्ग और धमतरी जिले के बीच में एक जीवनदायिनी नदी है । अभी लॉकडॉउन के बाद भी अवैध खनन करने वाले लोग बेहिचक रेत का खनन व परिवहन कर हजारों लाखों की कमाई कर रहे हैं। जहां पर अवैध खनन किया जा रहा है वहां से रानीतराई थाना 3 किलो मीटर दूर पर है लेकिन पुलिस की जानकारी के बाद भी कार्यवाही से हिचक रहे । जिससे अवैध खनन वालों का हौसला बढ़ा हुआ है। अवैध कार्य करने वाले शाम होते ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लगाते हैं व रेत निकालते हैं । वहीं कई कई जगह सैकड़ों ट्रैक्टर रेत् भी एकत्र कर शासन को रॉयल्टी न दे लाखो की चुना लगा रहे हैं । विदित हो कि ग्राम पंचायत कौही के सेमरा पुल के पास में रेत निकासी का किसी प्रकार का शासकीय घाट घोषित नहीं किया गया है। लेकिन अवैध रूप से उनका खनन कर रहे हैं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी इनकी जानकारी है पुलिस को भी जानकारी है पुलिस रानी तराई ने एक टेक्टर को पकड़ थाना लाकर कार्यवाही कर खनिज विभाग को सूचित किये है पुलिस खनिज विभाग का कार्यवाही बता रहे अवैध खनन माफिया पर कार्यवाही के अभाव में अवैध कर्ता बेफिक्र कर रहे ।जिला पंचायत सीईओ दुर्ग अंचल के ग्रामो केसरा, रानीतराई ,बोरेन्दा में आ रहे फिर भी अनजान बन रहे।

वर्षण:-

खनिज अधिकारी दीपक तिवारी ने कहा कि अवैध खनन की जानकारी मिली है । लेकिन कर्मचारियों की कमी से कार्यवाही नही कर पा रहे है।

हमे एक ट्रैक्टर अवैध परिवहन करते मिला पकड़ कर थाना लेकर कार्यवाही किये है गाड़ी थाना में खड़ी किये है । सतीश पुरिया,थाना प्रभारी रानीतराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *