बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक में पीडीएस में भारी हेरफेरी, ज़िम्मेदारो ने गरीबों के निवाला में डाला बड़ा डांका, पलारी ब्लॉक में पीडीएस पर होगा बड़ा खुलासा…

परमेश्वर कुमार साहू@ब्यूरो रिपोर्ट बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के पलारी ब्लॉक में पीडीएस जैसे महत्वपूर्ण योजना में एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। जंहा जिम्मेदारों द्वारा राशन वितरण में जमकर लापरवाही बरतते हुए हितग्राहियों के राशन में कटौती करने का बड़ा खेल खेलकर शासन की योजना में अमानत में खयानत कर एक बड़ा पलीता लगाया है।शासन की मंशा रही है की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले और हर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंच सके।लेकिन जिन जिम्मेदार अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण योजना की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दिए है वो अपने कर्तव्यो के प्रति घोर लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है और गरीबों के हक में डांका डालने वाले जिम्मेदारों को संरक्षण देने में लगे है।तभी तो एसी रूम से बाहर निकलकर योजनाओ की जानकारी लेना भी उचित नहीं समझ रहे है।जिले के पलारी ब्लॉक में हितग्राहियों के राशन में कटौती कर गरीबों के हक में डांका डालने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहा शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना में गरीबों के हक का निवाला छीनकर जिम्मेदार बंदरबाट करने में लगे है।ऐसा नहीं की इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को न हो।इस मामले को लेकर news24 carate की टीम ने जिला मुख्यालय के अंतर्गत दर्जनों पीडीएस दुकानों का पड़ताल किया और उपभोक्ताओं से जानकारी लिया तो एक बड़े पीडीएस घोटाले का मामला सामने आया है और कई सबूत मीडिया के हाथ लगा है।मामले में जीरो ग्राउंड पर पड़ताल लगातार जारी है।जल्द ही जिम्मेदार और लापरावाहो के कारनामों को खुलासा कर एक बड़े मामले को उजागर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *