रानीतराई। खण्ड बारिश व कम बारिश होने से दक्षिण पाटन के विभिन्न ग्रामो के किसानों को अपनी फसल के लिए नहर पानी की आवश्यकता हो रही है प्रशासन समय रहते सिपकोन्हा माइनर से नहर पानी छोड़ा जाए । प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य व पूर्व पानी पंचायत एवम पूर्व सोसायटी अध्यक्ष किसान नेता धनराज साहू ने कहा की किसानों को अभी नहर पानी की अत्यंत आवश्यकता है समय रहते पानी छोड़ा जाय ।
दक्षिण पाटन में बारिश कम होने से विभिन्न ग्रामो असोगा , रानीतराई ,अवसर , डीघारी डिडगा , रेंगा कठेरा, खपरी , जरवाय ,भांसुली ,करेला , भरर , बीजाभंठा , पहन्दा , सहित अनेकों ग्रामों के लिए सिपकोंन्हा माइनर में नहर पानी छोड़ा जावे जिससे विभिन्न ग्रामो के किसान बंधु अपनी खरीफ धान फसल के रोपाई बियासी सहित खाद छिड़काव कर सके और धान फसल के प्रथम सोपान को पूरा कर फसल को मजबूती प्रदान करने में सहायक हो ।
धनराज साहू ने कहा की चुकी वर्तमान में तांदूला जलाशय में पर्याप्त पानी है और किसानों को इसकी नितांत आवश्यकता है प्रशासन शासन समय रहते हुये सिपकोंन्हा माइनर में पानी छोड़े ।
अरुण बघेल प्रभारी जेई सिंचाई विभाग रानीतराई , कहा की जलाशय में पानी है किसानों को मांग पर अतिशीघ्र पानी छोड़ा जाएगा
