राजिम में स्वतंत्रता सेनानी पं सुंदर लाल शर्मा के सपनों के छत्तीसगढ़ पर आधारित नए गीत की शूटिंग की आज से हुई शुरुआत

अनिता देवांगन@न्यूज24कैरेट राजिम। कुलेश्वर महादेव गीत के निर्माता निर्देशक एवं संगीत निर्देशक द्वारा निर्मित किया जा रहा है एक नया गीत जो पं सुंदर लाल शर्मा जी के सपनो के छत्तीसगढ़ का बखान करता है। राजिम के पं सुंदर लाल शर्मा चौक में शूटिंग की जा रही है जो स्वतंत्रता सेनानी पं सुंदर लाल शर्मा पर आधारित नया छत्तीसगढ़ी गीत है। इस गाने में पं सुंदर लाल शर्मा के सपनों का छत्तीसगढ़ को दर्शाया जाएगा। पं सुंदर लाल शर्मा जी 700 किमी पदयात्रा कर के महात्मा गांधी को छत्तीसगढ़ ले कर आए थे। पं सुंदर लाल शर्मा जी का सपना मध्यप्रदेश के दक्षिण कौशल को छत्तीसगढ़ राज्य में गठन करने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। इस भक्ति गीत को किशन देवांगन द्वारा गाया गया, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर जितेंद्रियम देवांगन, और निर्देशक पद्मा देवांगन हैं। गाने के लेखक मुन्नालाल देवदास हैं। यह गीत का राग यमन एवं बिलावल है जो गीत के शब्दों की शोभा बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *