पाटन। महिला एवँ बाल विकास विभाग अंतर्गत सेलूद सेक्टर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर सुपरवाइजर तिलोत्तमा मोटघरे को मोबाइल में इंटरनेट के लिये रिचार्ज करने की मांग किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा कहा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 अगस्त को वजन त्योहार मनाया जाना है। जिसके रिपोर्ट भेजने इंटरनेट की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यकर्ताओ ने कहा है कि इंटरनेट सुविधा नही होने से रिपोर्ट नही भेज पाने में असमर्थ होंगे अतः हमें इंटरनेट हेतु रिचार्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालो में गायत्री बंछोर,प्रेमलता बंजारे,चित्ररेखा साहू,पुष्पा चन्द्राकर शामिल है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोबाईल डाटा पैक रिचार्ज करने सौपा ज्ञापन
