साहू समाज ने सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन के संबंध में मार्गदर्शन के लिये कलेक्टर को लिखा पत्र मुख्यमंत्री बघेल से किये चर्चा

पाटन. तहसील साहू संघ पाटन द्वारा कर्मा जयंती समारोह के उपलक्ष्य में लगातार 18 वर्षों से पाटन तहसील के विभिन्न गावों में सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा जाता रहा है। 19 वर्ष का आयोजन ग्राम तेलीगुंडरा में 18 एवं 19 अप्रेल को किया जाना था। सामूहिक विवाह में साहू समाज के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग जाति समूह के स्वजातीय जोड़ो का विवाह संपन्न करवाया जाता है। इस साल लगभग 50 जोड़ो का विवाह संपन्न होना था। जिसे केरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुये स्थगित कर दिया गया है।
सामूहिक आदर्श विवाह आयोजन के संबंध में अनुमति एवं उचित मार्गदर्शन के लिये तहसील साहू संघ के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने जिला कलेक्टर अंकित आनंद के नाम पत्र लिखा जिसे आज एस डी एम पाटन विनय पोयाम को दिया गया। पत्र में विवाह के सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन के साथ ग्रामीण अंचल में जिन घरों में मार्च और अप्रेल महीने में विवाह होना था वो लॉक डाउन के कारण नही हो पाया है साथ ही आगामी महीने में होने वाले विवाह के संबंध में तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने अपना सुझाव भी दिया है जिससे लोग अपने घरों में विवाह कर सके
वर और कन्या दोनो पक्ष शासन से अनुमति लें।बारात में 25 से 30 व्यक्ति शामिल हो। डीजे और अन्य वाद्य यंत्र प्रतिबंधित हो। जिस गांव में शादी हो रहा हो उस गाँव की महिला पुलिस स्वयंसेविका और कोटवार की निगरानी में शासन के निर्देशों का पालन कराए। नियमो के पालन नही करने पर करवाई किया जाए।
मुख्यमंत्री बघेल से फ़ोन पर किये चर्चा
तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी सामूहिक आदर्श विवाह के संबंध में चर्चा किया। श्री बघेल ने 3 मई तक लॉकडाउन के बाद आगामी दिशा निर्देश के अनुसार आयोजन सम्पन्न कराए जाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। श्री साहू ने मुख्यमंत्री से कहा कि तहसील साहू संघ पाटन शासन द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किया गया है उन निर्देशो का पालन करते हुये। आयोजन करेंगे। कोरोना संक्रमन में साहू समाज शासन के निर्देशों का पालन कर हर सम्भव मदद भी कर रहे है। वर्तमान परिस्थित की मांग सामूहिक आदर्श विवाह है। लोग खर्चीली शादियों में खर्च के कारण आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे है। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बाद लोगो की आर्थिक स्थिति डगमगा सी गई है। सामूहिक आदर्श विवाह में पंजीकृत वैवाहिक जोड़ा के परिवारों को तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने आश्वत किया है कि उनका विवाह के लिये समाज द्वारा शासन के निर्देश का पालन करते हुए करने की हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *