हमारी सरकार किसान की सरकार है, गरीबों की सरकार है, किसानों की आय बढ़ाने हमने निरंतर कार्य किया-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पाटन। हरेली के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लाक के ग्राम करसा से गौमूत्र खरीदी की शुरुवात किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हरेली तिहार हमारे प्रदेश का पहला त्योहार है। इस बार अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। कहीं कहीं दिक्कत भी है।
कहीं कहीं पानी की मांग है। उसे अधिकारी देख लेंगे और समस्या दूर हो जाएगी।
हमारी सरकार किसान की सरकार है। गरीबों की सरकार है। किसानों की आय बढ़ाने हमने निरंतर कार्य किया।इस साल 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा।इस साल का लक्ष्य 110 लाख मीट्रिक टन है। अब शहरों से गांवों की ओर पलायन हो रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग जिन किसानों ने किया, वे इसके लाभ से परिचित हो गए हैं।
जैविक खाद का प्रयोग बीमारियों से भी बचाता है।हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढ़ना है। साथ ही आजीविका भी बढ़ानी है। गांधी जी कहते थे कि गोमाता बहुत उपयोगी हैं। हम इससे पूरा लाभ हितग्राहियों को दे रहे हैं।


तेल पिराने का काम स्थानीय रूप से हो रहा है।समूह की महिलाएं सरसों तेल बना रही हैं। शुद्ध तेल है। अच्छा खासा आय समूह की महिलाएं हासिल कर रही हैं। जहां सुगंधित धान बो रहे हैं। वहां हालर मिल लगाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभा में आपने थोड़ी देर पहले पानी की बात की।
अभी मुझे सूचना मिली कि तांदुला के गेट खोल दिये गए हैं।
आपका संतोष हमारी पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने सभा में थोड़ी देर पहले कहा था कि जहां जरूरत वहां तांदुला का पानी छोड़ेंगे। सभा के मध्य में ही मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे सूचना मिली है कि तांदुला के गेट खोल दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नांगर बांधते थे। एक एकड़ जमीन जोतने में 12 किमी चलना होता है।आज इसके लिए बैटरी चालित कल्टीवेटर लांच किया।अब इससे काम आसान हो जाएगा।सरकार इसके लिए सब्सिडी देगी। एक दिन में इससे 5 एकड़ खेत जोतना सम्भव होगा।ड्रोन का उपयोग दवा छिड़काव के लिए करेंगे।हम जब छोटे थे तो कीट हमला हुआ था और अमलोरी में प्लेन के माध्यम से छिड़काव हुआ था। हम इसे देखते थे।
आज के बच्चे ड्रोन देखेंगे।इससे ये भी पता चल जाएगा कि कहां छिड़काव नहीं हुआ।एग्री एम्बुलेंस में आपको फसल की समस्या पता चलेगी और तुरंत इसका समाधान भी हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव में भी लोग अंग्रेजी समझते हैं। बैटरी चलित कल्टीवेटर जो लगाया गया है। मैंने सुझाया है कि इसका नाम बुलट्रैक होगा।

स्वागत भाषण जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने दी। मंच संचालन अश्वनी साहू ने किया।

उत्तर पाटन क्षेत्र के 102 लोगो ने जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया। जिसमे प्रमुख रूप से कल्याण साहू, डुलेश्वर साहू, कोमल साहू,डिकु सोनकर, ईश्वर सोनकर, राज सोनकर, गनपत बघेल,राजेश चतुर्वेदी, मोहन कुर्रे, मुकेश कुर्रे, राज गायकवाड़, रघुनाथ साहू,धर्मेंद्र ठाकुर, कमल सिंगौर आदि है।

मौके पर प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,मनीष बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा,कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू, कौशल चन्द्राकर,महेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, करसा सरपंच देवेंद्र साहू,राकेश ठाकुर, रमन टिकरिहा,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, संजय यदु,देवेंद्र चंद्रवंशी,बल्लू राय,,देव कुमार निषाद,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा,हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू,पंकज चन्द्राकर, ललित सिन्हा,लोचन यादव, राजेश ठाकुर,रूपेश चन्द्राकर,लोकेश साहू, संतोषी तिवारी, किरण चन्द्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *