पाटन। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम सिपकोना में एक पिता ने अपने ढाई साल की मासूम बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी योगेश टंडन पिता इतवारी टंडन 34 वर्ष ग्राम सिपकोना के बीच किसी बात को लेकर बीती रात लगभग 10.30 बजे पति पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा हो गया कि आरोपी पिता ने अपने ढाई साल की बच्ची लावण्या का गला दबा कर हत्या कर दिया। आरोपी के चार संतान 3 पुत्री एक पुत्र है। आरोपी पिता को पाटन थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पिता ने अपने ढाई साल की बेटी का गला दबाकर किया हत्या मामला पाटन थाना के ग्राम सिपकोना का
