गिरीश के 61वें जन्मदिन पर जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ 61 पौधे लगाकर केक काटकर दिया जन्म दिन का बधाई…

रोशन अवस्थी@देवभोग… छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का जन्मदिन जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में अलग ही तरीके से लाटापारा गौठान में मनाया गया.. जन्मदिन मनाने पहुँचे कार्यकर्ताओं के साथ सुखचंद ने पुरे गौठान में घूमकर 61 पौधे का रोपण भी किया.. पौधे रोपण के बाद सुखचंद ने बताया कि गिरीश देवांगन जी का यह 61वां जन्मदिन है.. ऐसे में आज हमने गौठान में पहुँचकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के लिए भी एक अलग ही संदेश दिया है.. वहीं हमारे नेता के स्वास्थ्य और उनके लम्बी आयु की कामना भी की है… वृक्षारोपण करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की मौज़ूदगी में गिरीश देवांगन को जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने वीडियो कॉल किया… वीडियो कॉल में जनपद उपाध्यक्ष के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनसिंग मरकाम, शहर अध्यक्ष राजेश तिवारी, एनएसयुआई अध्यक्ष महेश नागेश, कुंजल यादव के साथ ही वहां मौज़ूद सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीणजनों ने भी उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया… वहीं यह नजारा देखकर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुए.. उन्होंने इस तरह जन्मदिन मनाये जाने को लेकर सभी का आभार भी व्यक्त किया…

नेता का मुखौटा लगाकर काटा केक -: यहां बताना लाजमी होगा कि गिरीश देवांगन को वीडियो कॉल कर सभी कार्यकर्ता उनका मुखौटा पहने हुए थे.. सभी कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉल करने के बाद उन्हें गौठान का दृश्य दिखाकर मुखौटा पहनकर जिंदाबाद का नारा लगाते हुए केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी..कार्यकर्ताओं के द्वारा इस तरह दिया गया प्यार देखकर गिरीश देवांगन भी बहुत ज्यादा गदगद हो गए…

गौठान को हरा-भरा रखने का लिया गया संकल्प -: जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में गौठान में मौज़ूद सभी कार्यकर्ताओं ने पहले तो 61 पौधे का रोपण लाटापारा गौठान में किया.. पौधे-रोपण के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लेते हुए कहा कि गौठान राज्य की भूपेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट है.. ऐसे में यहां की हरियाली बने रहे… इसे लेकर हमें संकल्प लेना है कि हर साल हम वृक्षारोपण करेंगे… कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि पेड़ काटेंगे नहीं.. बल्कि हर साल पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित करने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *