जिला पंचायत सदस्य ने सिंचाई के लिये तांदुला जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग

  • दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को लिखा पत्र

पाटन। जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को पत्र लिखकर एवं मोबाइल के माध्यम से सिंचाई के लिये नहर से पानी छोड़े जाने की मांग की है। क्लक्टर ने सिंचाई के लिये नहर में पानी छोड़े जाने आश्वत किया है।
श्रीमती चन्द्राकर ने पत्र के माध्यम से कहा है कि किसान बोआई का काम पूरा कर चुके है अब रोपाई और बियासी का काम चल रहा है। लेकिन क्षेत्र के ग्राम लोहरसी, रूही,तर्रा ,आमापेंड्री, सावनी,जामगांव-एम,राखी, रवेली,चीचा, गभरा, चंगोरी, अरसनारा सहित अन्य गावों में बारिश कम होने से बियासी और रोपाई का काम पिछड़ता जा रहा है। चूंकि इस वर्ष तांदुला जलाशय में भरपूर मात्रा में पानी है। अतः किसानों को सिंचाई के लिये तत्काल तांदुला जलाशय से पानी छोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *